फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Coaches are not coming even after demands... players are missing out on trophies

Siddharthnagar News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Coaches are not coming even after demands... players are missing out on trophies
सिद्धार्थनगर। एसओजी और पथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्कर दबोच लिए। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर मेें गोली लगने से जख्मी हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाश डुमरियागंज और पथरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाज कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के मुताबिक पथरा थाना क्षेत्र में गोवध अधिनियम के तहत दर्ज किए गए केस का अनावरण करने के लिए टीम लगी थी। एसओजी और पथरा की पुलिस टीम मुकदमे में वांछित अभियुक्तों के मिठवल की तरफ जाने की सूचना पर चेकिंग करने लगी। तभी पथरा बाजार की तरफ से एक बाइक बड़ी तेजी से आ रही थी। मोटर साइकिल को रुकने का इशारा किया गया तो उक्त बाइक सवार बड़ी तेजी से पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किए। लेकिन पुलिसकर्मी बच गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा इनका पीछा किया गया और मोटर साइकिल सवार थोड़ी दूर जाकर अनियंत्रित होकर गिर गए। तभी पुलिस ने उन व्यक्तियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो एक संदिग्ध व्यक्ति अपने हाथ में लिए हुए तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इससे प्रभारी निरीक्षक पथरा बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की ओर की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी उसकी पहचान समीर उर्फ ऐश मोहम्मद निवासी तुर्कवलिया तिवारी थाना पथरा बाजार के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान मोहम्मद फिरोज निवासी कुर्थीडीहा थाना डुमरियागंज के रूप में हुई। इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज किया गया। घायल का इलाज कराने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पकड़े वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पथरा भाग्यवती पांडेय, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed