{"_id":"57d2eff24f1c1bce76317bc8","slug":"co-ordinator-and-two-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सह समन्वयक समेत दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सह समन्वयक समेत दो निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
सफाई पर एनजीटी खुश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने लोटन बीआरसी के एक सह समन्वयक व लेखाकार को निलंबित कर दिया है। यहां तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर व एक अन्य सह समन्वयक का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। लोटन बीआरसी के निरीक्षण में मिली व्यापक खामियों के बाद शुक्रवार की देर शाम बीएसए ने यह कार्रवाई की।
बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोटन बीआरसी की स्थिति काफी बदतर थी। न तो दस्तावेजों का रख-रखाव सही था और न ही कर्मचारियों का रवैया। कार्यालय समय में भी बीआरसी पर ताला लटक रहा था। जैसे-तैसे कार्यालय खुला तो अंदर किताबों का ढेर लगा हुआ था। बच्चों में वितरण की बजाए उसे बीआरसी में ही रखा गया था। सर्विस बुक, डिस्पैच रजिस्टर अधूरा था। रजिस्टर-11 सी गायब था। बताया गया कि यह महत्वपूर्ण रजिस्टर लेखाकार के घर है।
30 शिक्षकों के एरियर की फाइल काफी समय से लंबित रखी गई थी। अनियमितताओं को देखते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। बीएसए ने बताया कि सह समन्वयक मुक्तनाथ व लेखाकार को निलंबित कर दिया गया है। सह समन्वयक आरबी गौड़ व कम्प्यूटर ऑपरेटर टाइगर आजाद का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। बीईओ रीता गुप्ता के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।