फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM Yogi to inaugurate Siddharthanagar Festival

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव का आगाज आज, सीएम योेगी करेंगे उद्घाटन

Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate Siddharthanagar Festival
बीएसए ग्राउंड मे आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव में दुकान लगाते व्यापारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोक-संस्कृति, स्थानीय उत्पाद और विकास के संदेश के साथ सिद्धार्थनगर महोत्सव का आज (बुूधवार ) भव्य आगाज होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पांच दिवसीय मेगा इवेंट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए उद्घाटन से पहले ही महोत्सव परिसर मेले में तब्दील नजर आ रहा है। सुबह से ही पंडाल, स्टॉल और मंच पर अंतिम सजावट का काम चलता रहा। वहीं प्रशासनिक अमला सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की रिहर्सल करता दिखा।
इस बार महोत्सव को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे लोकल से ग्लोबल की सोच के साथ स्थानीय पहचान और आत्मनिर्भर भारत के मॉडल से जोड़ा गया है। महोत्सव स्थल पर इस बार 350 से अधिक दुकानें सजी हैं, जो इसे मिनी-टाउनशिप का रूप दे रही हैं। कपड़ा, फर्नीचर, हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ फूड जोन लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन

फूड जोन में 80 दुकानें आवंटित हैं, जहां पारंपरिक पूड़ी-कचौड़ी, चाट, लिट्टी-चोखा, मिठाइयों के साथ, गोरखपुर के धुरियापार की पकौड़ी, अमेरिकन भुट्टा के साथ आधुनिक फास्ट फूड और बच्चों के पसंदीदा स्नैक्स की भी भरपूर व्यवस्था है। अलग से तैयार कालानमक जोन में जिले की शान माने जाने वाले कालानमक चावल की विभिन्न किस्में, पैकेजिंग और उसके उपयोग से बने उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां किसानों और एफपीओ के प्रतिनिधि सीधे उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे, जिससे कालानमक को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय उद्योग और उत्पाद के 100 स्टाॅल, बनेंगे आकषर्ण का केंद्र: स्थानीय उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कालानमक चावल और उससे बने उत्पाद, जैसे बिस्कुट, टॉफी, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग और स्वयं सहायता समूहों के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर हस्तनिर्मित उत्पाद, जैविक फल-सब्जियां, प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री, पौधे और नर्सरी उत्पाद मौजूद हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने बनाए उत्पादों जैसे मोमबत्ती, सिलाई, कढ़ाई के सामान, मुरब्बा, अचार के अलावा नैपकीन पेपर, प्रगतिशील किसानों की ओर से लौकी, गोभी और परंपरागत खेती से अलग फल, फूल, की बिक्री के साथ-साथ उद्यमिता की अपनी कहानियां भी साझा करेंगे। इससे महोत्सव रोजगार, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण का भी मंच बनता दिख रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग का स्टाल लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed