फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM's emphasis on connecting the entire society with BJP in Dumariaganj

डुमरियागंज में सीएम का सर्व समाज को भाजपा से जोड़ने पर रहा जोर

Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
CM's emphasis on connecting the entire society with BJP in Dumariaganj
डुमरियागंज में हेलीपैड आते समय बेटी संस्कृति से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डुमरियागंज में सीएम का सर्व समाज को भाजपा से जोड़ने पर रहा जोर
विज्ञापन

डुमरियागंज। सीएम योगी आदित्यनाथ का अंदाज रविवार को डुमरियागंज की जनसभा में बदला-बदला सा दिखा। उन्होंने सर्वसमाज यानी सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर जोर देते हुए सरकार की योजनाओं को सभी के लिए बताने पर पूरा जोर दिया। उनके भाषण में सर्व समाज को साधने और उन्हें भाजपा से जोड़ने का प्रयास दिखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की गैर भाजपा सरकारों के कार्यकाल के दौरान भेदभाव के साथ विकास किया जाता था, लेकिन 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सभी धर्म समुदाय के लोगों को दिया गया है। हर गरीब को सरकार की योजना का लाभ मिले यही भाजपा और उनकी सोच है, जिसे यथार्थ रूप दिया भी गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के 30,000 लाभार्थियों को आवास, 3,00,000 लोगों को शौचालय सहित सरकारी योजनाओं का लाभ सबका साथ सबका विकास के तहत दिया गया है।
मुख्यमंत्री कन्या समृद्धि योजना के तहत 15,000 तथा लड़कियों की शादी के लिए आशीर्वाद योजना के तहत 51 हजार का लाभ सभी धर्म वर्ग की बालिकाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच प्रदेश की 24 करोड़ आबादी की सुरक्षा और उन्नति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed