फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cloudy weather, relief from heat, humidity bothered

Siddharthnagar News: बादल छाए, गर्मी से राहत उमस ने किया परेशान

Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cloudy weather, relief from heat, humidity bothered
चिलचिलाती धूप में शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर सिर पर गमछा रख कर जाता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चार दिनों से बूंदाबांदी के साथ हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान आठ डिग्री कम होने से तेज धूप खिलने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

मंगलवार की सुबह से ही काले बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही के साथ कभी-कभी घने बादल अंधेरा भी छा रहे थे। वहीं 20 से 25 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही थी। सुबह करीब नौ बजे बादलों के साथ गरज भी रही, लेकिन बरसात नहीं हुई। उसके बाद से बादल छटने लगे, जिससे लोगों को सूर्य दिखने लगे। सूर्य के उगने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शाम को पंखा चलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही थी। पूरे दिन चल रही मंद हवा लोगों को धूप में गर्मी का अहसास नहीं हाेने दी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बरसात होने की संभावना है। बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed