{"_id":"66981ee207c493b74f031756","slug":"clouds-descendedhumidity-and-heat-made-one-miserable-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-121001-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बादलों ने डारा डेरा...उमस और गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बादलों ने डारा डेरा...उमस और गर्मी ने किया बेहाल
Thu, 18 Jul 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान घटा, बारिश नहीं होने से उमस बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह से बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। बादल छाने व दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही होने के बाद भी मौसम नम हुआ। पूरे दिन लोग उमस व भीषण गर्मी से परेशान रहे। जबकि बुधवार को तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लगभग 11 बजे के बाद बादलों का आसमान में आवाजाही शुरू हो गया। बादल छाने के बाद भी पूरे दिन बारिश नहीं हुई, जिससे पूरे दिन सूरज की तपिश व उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद उमस और बढ़ गई। गर्मी बढ़ने से लोगों को कही भी राहत नहीं मिल पा रही थी। घरों में लगे कूलर और पंखे से भी लोग गर्मी से राहत नहीं पा रहे थे। माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल छाए रहेंगे। कही-कही पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज की गई।