फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clothing market buzzing, Holi special clothing boom

Siddharthnagar News: कपड़ों का बाजार गुलजार, होली स्पेशल कपड़ों की धूम

Sat, 04 Mar 2023 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Mar 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Clothing market buzzing, Holi special clothing boom
सिद्धार्थनगर। अब होली में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने से पहले लोग फटे-पुराने कपड़े नहीं निकालेंगे, बल्कि बाजार से नई टी शर्ट या कुर्ता-पाजामा खरीदकर लाएंगे। बाजार में भी होली के मद्देनजर रंग-बिरंगे कुर्ते और कुर्ती आ गई हैं।
विज्ञापन

वक्त के साथ शहर से गांव तक होली त्योहार मनाने का तरीका बदलता जा रहा है। पहले जहां लोग पुराने कपड़ों को साफ कर होली में रंग खेलते थे, वहीं अब बाजार में उपलब्ध सस्ते नए कपड़ों का प्रयोग बढ़ गया है। कपड़ा व्यवसायी भी होली स्पेशल के नाम पर बाजार में सस्ते नए कपड़ों की खेप उतार चुके हैं। महिलाओं के लिए मात्र 390 रुपये में रंग-बिरंगी कुर्ती, सलवार व दुपट्टेे का सेट उपलब्ध है, जो सामान्य दिनों में 650 रुपये में मिलता है। इसी तरह सिर्फ 250 रुपये में होली स्पेशल कुर्ता-पाजामा का सेट उपलब्ध है, जो सामान्य दिनों में 450 रुपये में बिकता है। कपड़ा व्यवसायी अजय कसौधन कहते हैं कि पहले होली में खराब होने के डर से कपड़ों की बिक्री कम हो जाती थी, लेकिन अब लोग होली स्पेशल कपड़ों की खरीद कर रहे हैं। दुकानदार विजय गुप्त कहते हैं कि खरीदारों की मांग देखते हुए कई तरह के रंग-बिरंगे होली स्पेशल कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
पूर्णिमा और प्रदोष काल के संयोग में होगा होलिका दहन
सिद्धार्थनगर। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन होता है। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा छह मार्च सोमवार को अपराह्न चार बजे से लग रही है, जो सात मार्च को सायं 5:40 बजे तक रहेगी। आचार्य दिलीप पांडेय कहते हैं कि पूर्णिमा और प्रदोष काल के संयोग से होलिका दहन होता है। इस वर्ष छह मार्च को ही प्रदोषकाल में पूर्णिमा तिथि प्राप्त हो रही है। अगले दिन सात मार्च को प्रदोष काल से पहले ही पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भद्रा मुखकाल छोड़कर छह मार्च को रात्रि 12:27 से 1:39 के मध्य होलिका दहन करना चाहिए। सात मार्च मंगलवार को सायं तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन न तो होलिका विभूतिधारण करना चाहिए और न ही रंगोत्सव मनाना चाहिए। सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा यानी आठ मार्च बुधवार को ही होलिका विभूति धारण करना तथा रंगोत्सव मनाना शुभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खाद्य सुरक्षा टीम ने एकत्रित किए नमूने
होली त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर सात नमूने एकत्रित किए। टीम ने शहर के जायका चाय एवं स्वीट्स की दुकान से खोवा व रसगुल्ले का नमूना एकत्रित किया। इसके साथ ही पुरानी नौगढ़ कृष्णमुरारी की दुकान से सूजी, दिनेश की दुकान से कचरी व पारसनाथ की दुकान से बादाम का नमूना लिया। टीम ने उसका बाजार के अजय सहानी की दुकान से लड्डू और सुभाष यादव के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय तिवारी का कहना है कि जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
----
जिसे नहीं पसंद, उसे रंग न लगाएं : डीएम
सिद्धार्थनगर। होली त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि जिसे रंग खेलना नहीं पसंद है, उसे कदापि रंग न लगाएं। हल्ला, हुड़दंग व किसी से छेड़छाड़ कदापि न की जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जनपद में समस्त शराब की दुकान सात मार्च की सायं से आठ मार्च 2022 तक बंद रहेगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने होली जुलूस के दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाएं, जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानक के अनुरूप इस्तेमाल करें। पीस कमेटी के सदस्य अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहेंगे तो कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने पाएगी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीपीआरओ आदर्श, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र मौजूद रहे।

---
यहां फंसे वाहन
शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार शाम 4 बजे सड़क पर अधिक वाहन होने के कारण जाम लगने लगा था। शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं है। कुछ लोगों ने सड़क के बीच में वाहन खड़े कर दिए थे। इस कारण सड़क संकरी हो गई थी। यह सड़क आठ मीटर चौड़ी है, जिसमें किनारे लगी दुकानों के कारण भी आवाजाही प्रभावित हुई। इसी प्रकार सिद्धार्थ तिराहे के पास भी वाहनों के पहिए थमते रहे। यह सड़क भी आठ मीटर चौड़ी है, जबकि कुछ दूर तक सड़क अर्धनिर्मित है। इस कारण होली की खरीदारी करने आए लोगों को जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed