फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cleaning staff picketing

सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया

Fri, 29 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cleaning staff picketing
राशन कार्ड को लेकर हंगामा करते लोग
सिद्धार्थनगर। पूरा जिला बाढ़ की चपेट में है। सरकारी महकमे से मदद की दरकार है। इससे इतर सफाई कर्मचारी आमजन की आपदा से बेखबर होकर धरना देने में मशगूल रहे। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान पेरोल व्यवस्था को समाप्त करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपा। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव उर्फ राजू सिंह ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उनके हितों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है पेरोल व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाए। कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तरह से वेतन ग्रेड 2400 किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर होने वाले भर्ती में सफाई कर्मचारियों की 30 प्रतिशत शामिल करने हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की तरह गैर जनपद स्थानांतरण नहीं किया जाए। योग्य सफाई कर्मचारियों का पदोन्नति कर ग्राम पंचायत अधिकारी बनाया जाए। जिला कोषाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि मांगों को लेकर तीन अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संगठन के अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की जरूरत है। इस दौरान जिलामंत्री सुशील कुमार अंबेडकर, राम लौटन, ओमप्रकाश वरुण, विजय कुमार, राजकुमार राममिलन, पशुपति पाठक, संजय शुक्ल, लालजी गौतम, राम प्रसाद, मूलचंद आदि मौजूद रहे। इस संबन्ध में संघ के पंकज पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें बाढ़ के बाद साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव की ड्यूटी दी है, जिसे सफाई कर्मचारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed