फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cleaning of water bodies of youths

युवाओं ने जलस्रोतों की सफाई की

Sun, 20 Mar 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of water bodies of youths
अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंदगी और सिल्ट से पटे तालाबों-सागरों की सफाई के रविवार को युवाओं ने हाथ बढ़ाया तो सैकड़ों लोग उनके सहभागी बनने को तत्पर हो उठे। कपिलवस्तु वेलफेयर सोसायटी और नवोन्मेष साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त बैनर तले पहले दिन मझौली सागर की सफाई हुई।
विज्ञापन


युवाओं के साथ सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। नवोन्मेष के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जलस्रोतों की सफाई के प्रति लोगों को सजग किया। सागरों-तालाबों की उपयोगिता भी समझाई।
विज्ञापन


इसके बाद हाथों में फावड़ा, कुदाल लेेेकर सैकड़ों लोग इस कार्य में शामिल हो गए। संस्थान के धीरज गुप्ता ने बताया कि सागर स्वछता अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक जिले के सभी सागरों को स्वच्छ व साफ-सुथरा न कर दिया जाए। गुप्ता ने कहा कि सागरों की अहम भूमिका हमारे जीवन में है, स्वच्छ जल से पूर्ण सागरों से ही हम अपनी खेती को सुचारू रूप से चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं कपिलवस्तु सोसाइटी के प्रबंधक सचिव इं.सर्वेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्य के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए और जनपद के मुख्य धरोहर जो प्रारंभिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सोसाइटी के उपाध्यक्ष इं. प्रदीप चौधरी ने कहा कि आगे भी ऐसे सहयोग के जरिए अन्य सागरों को भी साफ-सुथरा बनाया जाएगा। किसानों की हर समस्या का हम सब एक साथ मिलकर निवारण कर लेंगे।


कार्यक्रम में साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान के मिडिया प्रभारी अमित दुबे, उप सचिव नितेश मिश्र, गौरीशंकर साहनी, कपिलवस्तु वेलफेयर सोसाइटी के अभिषेक श्रीवास्तव, नरेंद्र पटेल, सफीक अहमद, इरशाद, खुर्शीद अहमद, रामचरन, राजेश, शैलेष, प्रदीप मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed