{"_id":"6a610e27607adcccfe036cb8","slug":"clash-between-two-groups-over-inhabited-land-fir-registered-against-11-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161657-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी
Thu, 23 Jul 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव में आबादी की सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी सुरेश और गरीब के घरों के पीछे स्थित सरकारी आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दो दिन पहले सुरेश की बहू घर के पीछे बने शौचालय गई थी। इसी दौरान गरीब पक्ष की महिलाओं से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महिलाओं ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने-अपने परिजनों को दी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में विशाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि आबादी की जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।