फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Claims protection of daughters without any action

बिना किसी गतिविधि के बेटियों की सुरक्षा का दावा

Wed, 18 Apr 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Claims protection of daughters without any action
ताइक्वांडो का अभ्यास करतीं बेटियां (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। निर्भया कांड के बाद बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उछला। उन्हें आत्मरक्षा में पारंगत करने की योजनाएं बनीं। निर्देश था कि स्कूल-कॉलेजों से इसे लागू किया जाए, जिससे बेटियां शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। शुरुआती तेजी के बाद अभियान सुस्त हो चला। चुनिंदा स्कूलों को छोड़ दें तो अन्य कहीं भी न तो कोई कैंप आयोजित हो रहा है और न ही ऐसी कोई अन्य गतिविधि। सब कुछ कागजों में सिमट गया। सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस के कंधों पर है। पुलिस तक भी सूचनाएं तभी पहुंचती हैं, जब घटना हो चुकी होती है। 
विज्ञापन

जिले में 740 पूर्व माध्यमिक और 13 कस्तूरबा और 140 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। तेतरी बाजार, बांसी और डुमरियागंज में तीन जीजीआईसी भी है। इसमें जीजीआईसी तेतरी और कस्तूरबा विद्यालयों को छोड़कर कहीं भी छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के सरकारी इंतजाम नहीं हुए हैं। कुछ प्राइवेट स्कूल जरूर निजी स्तर से कैंप का संचालन करा रहे हैं, मगर इसमें भी उन्हीं की रुचि है जो महंगी फीस देने में सक्षम हैं। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकारी स्तर पर इंतजाम न होने से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां चाहकर भी खुद को सबल नहीं बना पा रहीं। 
विज्ञापन

डरी-सहमी हाल में वह राह चलने को मजबूर हैं, जिनका फायदा मनचले उठा रहे हैं। पुलिस आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2016 में दुष्कर्म के 20 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2017 में यह संख्या 25 थी। लड़की भगाने के 142 मामले इस वर्ष सामने आए। छेड़ख़ानी की घटनाओं में भी पूर्व की अपेक्षा वृद्धि हुई है। हालांकि इसके बावजूद 1090 हेल्पलाइन पर आने वाली सूचनाओं की संख्या बेहद कम है। पुलिस अपने स्तर से सुरक्षा के दावे करने में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र का कहना है कि महिला सुरक्षा पर गंभीरता से काम हो रहा है। एंटी रोमियो स्क्वॉड के साथ यूपी-100 व कोबरा टीम लगातार भ्रमण कर रही है। कोई भी घटना संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई होती है। स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को डॉयल-100 व 1090 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। अभिभावक व आम लोगों को भी इसके प्रति सतर्क होना होगा। किसी भी घटना में तत्काल पुलिस को सूचना देने में न हिचकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed