फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Civil Siddhartha Bar Association

Siddharthnagar News: सिविल सिद्धार्थ बार चुनाव में पर्चा दाखिला आज से

Sun, 10 Mar 2024 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Civil Siddhartha Bar Association
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में पर्चा दाखिला आज एवं कल होगा। इसके बाद आये पर्चों पर कोई विचार नहीं होगा। सहायक चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि सिविल सिद्धार्थ बार का वार्षिक चुनाव 19 मार्च को होना प्रस्तावित है। जिसके तिथि की घोषणा की जा चुकी है। बार संघ में विभिन्न पदों के कुल 23 पद निहित हैं। जिनमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनाव होना है। बार पदाधिकारियों के कुल 23 पदों के सापेक्ष 40 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने के लिए 11 एवं 12 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। दोनों ही दिन कार्यालय अवधि में बार भवन में नाम निर्देशन पत्रों को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक प्रपत्रों के साथ समस्त औपचारिकताओं को पूरा करके प्रत्याशियों की ओर से जमा किया जा सकता है। इसके बाद यदि कोई नाम निर्देशन पत्र जमा करेगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed