फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   drug store theft

दवा की दुकान में चोरी

Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
drug store theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। सीमा से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मर्यादपुर कस्बे में स्थित दवा की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर बृहस्पतिवार रात दुकान में घुसे। चोर साढ़े आठ लाख रुपये नेपाली मुद्रा और अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं चोरी से लोगों में दहशत है।
सीमा से सटे यशोधरा गांव पालिका वार्ड नंबर छह मर्यादपुर निवासी घनश्याम श्रीवास्तव कस्बा में दवा की दुकान संचालित करते हैं। यह नेपाल पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। बृहस्पतिवार देर शाम रोज की तरह दुकान पर थे। बेटी तान्या श्रीवास्तव व बड़े भाई की बेटी आस्था श्रीवास्तव जो काठमांडू से बीटेक करती हैं।
विज्ञापन

उनकी फीस के लिए कृषि सहकारी संस्था से तीन लाख, मर्यादपुर के व्यवसायी शफीक पठान से पांच लाख और दवा बिक्री का 50 हजार रुपये जुटाकर दुकान में रखकर घर चले गए। शुक्रवार सुबह रुपये लेकर दोनों बेटियों के साथ काठमांडू जाना था। बृहस्पतिवार देर रात चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह जब दवा की दुकान पर आए तो देखा कि दवाखाना का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है तो उन्होंने सेफ में रखे रुपये देखे तो रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्यादपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीम बहादुर कुंवर ने बताया कि चोरी से संबंधित घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही जांचकर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed