{"_id":"5dd822e28ebc3e54ad717337","slug":"chori-siddharthnagar-news-gkp3303340185","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट बैंक मैनेजर के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट बैंक मैनेजर के घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल होने गए थे गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेलसड़ मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे असिस्टेंट बैंक मैनेजर के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। छुट्टी से लौटने पर शुक्रवार वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गोरखपुर शहर के पादरी बाजार मोहल्ला के मानस बिहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा सिद्धार्थनगर में पंजाब एंड सिंध बैंक में असिस्टेंट बैंक मैनेजर पद पर तैनात हैं। वह शहर के सरोजनीनगर (बेलसर) मोहल्ला में किराया के मकान में रहते हैं। 19 नवंबर को वह घर पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर गए थे। इसी रात को उनके घर के पीछे स्थित जंगले की ग्रिल तोड़कर चोरों ने कमरे को खंगाल डाला। 20 नवंबर की शाम को वापस आने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कमरे की आलमारी में रखे तीन हजार रुपये नगदी समेत एक सोने की अंगुठी आदि जेवरात चोरी होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सदर एसओ दिनेश चंद्र चौधरी ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।