{"_id":"5d14ecee8ebc3e3c9469f2ac","slug":"choori-siddharthnagar-news-gkp3118035116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
तीन घरों में 12 लाख से अधिक की चोरी
एक ही रात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, टोला केसारा की घटना
लोगों में दहशत, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के कनुआडीह गांव के टोला केसारा में बुधवार रात चोर सेंध काटकर तीन घरों से नकदी, आभूषण सहित 12 लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामियों को गुरुवार सुबह हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने से महज दो किलोमीटर दूरी पर हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।
क्षेत्र के कनुआडीह गांव के टोला केसारा निवासी विजय शर्मा, सोल्हू शर्मा, भगवती चौहान के परिजन बुधवार रात खाना खाने के बाद गर्मी के कारण छत पर सोने चले गए थे। बताया जा रहा देर रात चोरों ने एक-एक करके घरों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। जानकारी लोगों को सुबह तब हुई जब घर पर महिलाओं ने कमरे में बिखरा हुआ सामान देखा। विजय के मुताबिक चोर दो लाख नकदी, जेवरात और कपड़े उठा ले गए।
सोल्हू के मुताबिक चोर घर में पीछे से नकब काट कर नकदी जेवरात व कपड़े आदि और भगवती के घर में पीछे से नकब काट कर बहू के जेवरात कपड़े और एक लाख नकदी उठा ले गए। चोर आभूषण व नकदी सहित 12 लाख रुपये से अधिक का सामान ले गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद हलका एसआई नंदू गौतम, सिपाही राजाराम मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसओ राज कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है, लेकिन तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।