फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chineas, nepali and singhli language study will be started in siddhart university

यूनिवर्सिटी में होगी चीनी, नेपाली, सिंघली भाषा की पढ़ाई

Thu, 14 Dec 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
chineas, nepali and singhli language study will be started in siddhart university
राज्यपाल
सिद्धार्थनगर।  महात्मा बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु पर स्थापित सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी को बौद्ध अनुयाई देशों से जोड़ने के लिए यहां भाषा विज्ञान के तहत चीनी, सिंहली, नेपाली, तमिल सहित अन्य विदेशी भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। भाषा विज्ञान के अलावा ललित कला व संगीत, दर्शन, कृषि विज्ञान संकाय के साथ बुद्ध अध्ययन केंद्र की स्थापना की कवायद की जा रही है। गुरुवार को दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति प्रो.रजनीकांत पांडेय ने यूनिवर्सिटी की इस भावी योजनाओं को साझा किया। कहा कि कोशिश है कि नए सत्र से ही नए पाठ्यक्रम शुरू करा दिए जाएं।
विज्ञापन

अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि यह 21वीं सदी का विश्वविद्यालय है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने के चलते इसकी विशेष महत्ता है। भारत-नेपाल के संबंधों को प्रगाढ़ करने में सेतु की भूमिका निभाने को तैयार है तो ‘दीपो भव’ की अभिव्यक्ति देने के लिए कृत संकल्पित भी। अल्प संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यूनिवर्सिटी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 
विज्ञापन

कैशलेस प्रक्रिया से जुड़ने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है तो डिजिटल इंडिया को अपनाने में भी अग्रणी है। जल्द ही शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ नए पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी जिससे यूनिवर्सिटी अपनी महत्ता को सार्थक कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed