फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children from poor families are getting good education at Anganwadi centres: Pratibha

गरीब परिवार के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिल रही अच्छी शिक्षा : प्रतिभा

Thu, 28 Sep 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Children from poor families are getting good education at Anganwadi centres: Pratibha
अम्बेडकर सभागार में महिलाओ को सम्मानित करती राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। सूचना विभाग
: अंबेडकर सभागार में आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण के प्रति बेहद गंभीर हैं उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से उनके अधिकार एवं उनको सशक्त बनाने के लिए चलाया है। गरीब परिवार के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते थे उनको आंगनबाड़ी केंद्रों में दाखिला देकर अच्छी शिक्षा प्रदान कर निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।
ये बातें महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने विकास भवन के अंबेडकर सभागार में आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पोषाहार सभी लाभार्थियों को पहुंच जायेगा तभी देश को कुपोषण मुक्त बना सकते हैं। पोषण अभियान में श्रीअन्न को भी शामिल करें और लोगों को इसके बारे में बतायें। सभी लोग अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तभी यह अभियान सफल होगा। उन्होंने सभी को पोषण अभियान के लिए शपथ दिलाया। इससे पहले विकास भवन में राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2023 का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण से संबंधित सामग्री एवं रंगोली का अवलोकन किया गया। इसके बाद राज्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान व सीडीओ जयेंद्र कुमार के साथ कन्या जन्मोत्सव के तहत केक काटकर बच्चियों का जन्मदिन मनाया गया और उनको वेवी किट प्रदान किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सैम बच्चों को पोषाहार पोटली वितरित किया गया।
विज्ञापन

पोषण कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 17 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 10 बच्चों, कन्या सुमंगला योजना के 11 लाभार्थियों तथा तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ ने बताया कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को कायाकल्प के लिए चिन्हित किया गया है इन पर पोषण वाटिका भी विकसित किया गया है। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, डीसीएनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed