फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   childran was not listen table

एसडीएम को तीन का पहाड़ा नहीं सुना पाए बच्चे

Wed, 28 Aug 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
childran was not listen table
एसडीएम को तीन का पहाड़ा नहीं सुना पाए बच्चे
विज्ञापन

फोटो- 60
निरीक्षण में खुली शिक्षण व्यवस्था की पोल
एसडीएम इटवा ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। बुधवार को विकास खंड इटवा के प्राथमिक विद्यालय डबरा के निरीक्षण के समय एसडीएम इटवा के पूछने पर बच्चे तीन का पहाड़ा नहीं बता पाए। इसे लेकर एसडीएम ने शिक्षकों पर नाराजगी जताई। एक माह में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के आश्वासन पर चेतावनी देकर छोड़ा।

एसडीएम इटवा त्रिभुवन विकास खंड इटवा के प्राथमिक विद्यालय डबरा का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक राधेश्याम 12 मई से अनुपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक मुकेश यादव, मोहम्मद नवाब व इब्ने हसन एक साथ तीनों लोग आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। 105 बच्चों के सापेक्ष 51 बच्चे उपस्थित मिले। जबकि इसके पूर्व एमडीएम रजिस्टर में प्रत्येक दिवस लगभग 70 से 75 बच्चे उपस्थित दर्शाए गए थे। बुधवार को अचानक बच्चों की संख्या कम होने पर उपस्थित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया। पूछताछ में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों मे अधिकांश पढ़ाई से दूर पूरे दिन मोबाइल का प्रयोग करते हैं। इस पर एसडीएम ने अनुपस्थित शिक्षक राधेश्याम का वेतन काटने व निलंबित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed