फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Child prisoners who failed to escape set the reformatory home on fire

Siddharthnagar News: भागने में नाकाम बाल बंदियों ने सुधार गृह में लगाई आग

Sat, 15 Mar 2025 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Child prisoners who failed to escape set the reformatory home on fire
कपिलवस्तु। बांके जिला स्थित जयेंदु बाल सुधार गृह में विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई, जब पुलिस ने दादुवा गाऊ पालिका के हिरमिनिया में सुधार गृह से भागने की कोशिश कर रहे बच्चों को रोका। इसी क्रम में दोषियों ने सुधारगृह में आग लगा दी।
विज्ञापन

बांके के मुख्य जिला अधिकारी धर्मराज जोशी के मुताबिक सुधार गृह के बच्चों के आपस में लड़ने और भागने की कोशिश के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक-दूसरे को पीटने से छह लोग घायल हो गए। जिला अधिकारी जोशी ने बताया कि घायलों का इलाज भेरी हॉस्पिटल नेपालगंज में चल रहा है। शुक्रवार दोपहर दो बजे उन लोगों के बीच झगड़ा हो गया। उनके बीच लड़ाई के बाद सुधार गृह में मौजूद दो लोग फरार हैं। घटना के बाद शनिवार की सुबह वहां पहुंची पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन

इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुधार सुविधा में 250 किशोर बंदी हैं। बाल सुधार गृह में आग लगाने वाले कैदी इमारत की छत पर बैठ गए और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर और ईंटें फेकीं। जिला अधिकारी जोशी ने कहा कि स्थिति अब सामान्य हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed