फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chhathari and Chodar registered wins, made place in next round

Siddharthnagar News: छतहरी और चोड़ार ने दर्ज की जीत, अगले दौर में बनाई जगह

Tue, 13 Jan 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chhathari and Chodar registered wins, made place in next round
शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइयां टोला नड़ौरा गांव के मैदान में  खिलाड़ियों से परिचय कर
- सीमावर्ती इलाके के लुचुईया गांव के टोला नड़ौरा में चल रहा है प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के लुचुइयां टोला नड़ौरा गांव के मैदान में चल रहा नरौड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में छतहरी और चोड़ार की टीम ने जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई। उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मंगलवार को पहला मुकाबला बगहवा और छतहरी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बगहवा टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छतहरी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 156 रन बनाए। टीम की ओर से शफीकुर ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए और साथ ही 5 कैच पकड़कर अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

बगहवा टीम की ओर से अक्षय ने 3 विकेट लेकर सराहनीय गेंदबाजी की। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बगहवा टीम संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम महज 65 रन पर सिमट गई। छतहरी की ओर से मेराज और शिवम ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। शानदार प्रदर्शन के लिए शफीकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें पुरस्कार मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने प्रदान किया। नरौड़ा प्रीमियर लीग के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एंड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय एवं संजय मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभासद वकील खान, युवा समाजसेवी चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू, शरदेंदु त्रिपाठी, राकेश राज, अमित उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, चंद्रभान, मोतीलाल, रामदेव, नागेंद्र नाथ उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, सुधाकर गिरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
युवा समाजसेवी विवेक उपाध्याय तथा कमेटी अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय और कमेटी सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, स्कंद, सुंदरम, साईराज, रघुराज आदि ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
इसी क्रम में दूसरे क्रिकेट मैच का शुभारंभ ग्राम प्रधान गौरा बाजार पंकज चौबे ने किया। यह मुकाबला अठकोनियां और चोड़ार टीमों के बीच खेला गया। अठकोनियां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोड़ार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट खोए 110 रन बनाकर मैच जीत लिया।

चोड़ार की ओर से बेलाल ने 57 रन की बेहतरीन पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 से वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम, छतहरी (शोहरतगढ़) में एक और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के युवा खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed