फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chhath

Siddharthnagar News: मंगलकामना की वेदी पर जले आस्था के दीप, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Mon, 20 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
chhath
फोटो-
विज्ञापन

शहर के जमुआर घाट पर बना आस्था और उत्साह का संगम
शहर में 12 स्थानों पर हुई छठ पूजा, व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य का अर्घ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। छठ मइया की उपासना के पर्व में शहर के जमुआर घाट पर आस्था और उत्साह का संगम बन गया। कठिन व्रत करने वाली मातृशक्ति ने वेदी पर आस्था के दीप जलाए तो चहुंओर भक्ति का माहौल बन गया। भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति के बीच सूर्य को अस्ताचलगामी होने का समय आया तो महिलाओं ने अर्घ्य देकर मंगलकामना की। अर्घ्य देने के क्षण की प्रतीक्षा में पानी में खड़ी मातृशक्ति के चेहरे पर आस्था के भाव दिखे तो अन्य लोग भक्ति से भाव विभोर थे। अर्घ्य शुरू होते ही वहां मौजूद काफी संख्या में लोगों ने भगवान भास्कर को प्रणाम किया और छठ मइया की पूजा की।
शहर के बीच प्राकृतिक नाला जमुआर के दोनों घाट पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। आस्था का भाव ऐसा रहा कि आसानी से खड़े होने की जगह नहीं होने के बावजूद भी शिकायतें नहीं आईं। भीड़ चीरते हुए नदी तट तक पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने अन्य वेदियों के साथ भी संपूर्ण आस्था का भाव रखा। यही कारण कि है कि न किसी के वेदी के दीप हिले और न ही प्रसाद के गन्ना गिरने की नौबत आई।
विज्ञापन

हालांकि, नगर पालिका परिषद ने इस बार हाईवे के पुल के नीचे समतलीकरण करके जमीन का आकार बढ़ा दिया तो लोगों को सुविधा भी मिली। अच्छी तरह सजाए घाट के दोनों ओर काफी संख्या में लोग पहुंचे तो हाईवे के पुल से काफी संख्या में दर्शक आस्था और उत्साह के अद्भुत दृश्य देखते रहे। पहली बार पानी पर छठ मइया का एलईडी चित्र लगाया गया, जबकि थ्रीडी कलाकृतियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अर्घ्य देते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजे-बाजे के साथ नंगे पाव गए घाट
शहर में रविवार को भक्तिमय माहौल रहा। जिन घरों के लोग छठ मइया का व्रत कर रहे हैं, उनके घरों में छठ मइया के गीत बजते रहे। उनके पड़ोसियों के अलावा राहगीर भी भक्ति रस से सराबोर हुए। शाम को लोग गाजे-बाजे की धुन के साथ घर से घाट की ओर निकले। नंगे पांव चल रहे लोगों के सिर पर प्रसाद का दउरा था तो महिलाएं गीत गाते हुए चल रही थीं। वाहनों से गए लोग भी पंजाबी ढोल बजाते हुए उत्साहपूर्वक घर से घाट तक गए।

अमेरिका, यूरोप में भी बन रही छठ मइया की वेदी
छठ पर्व में जमुआर घाट में बने मंच पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि छठ पर्व दुनिया का सबसे कठिन व्रत है। मातृशक्ति चार दिन की कठिन साधना करके मंगलकामना करती हैं। अब छठ मइया की वेदी अमेरिका और यूरोप में भी बन रही है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गोविंद माधव ने कहा कि छठ उपासना के पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर के 12 स्थानों पर छठ पूजा हो रही है, जहां बेहतर सुविधाएं दी गई हैं।

मिली ऑटो की सुविधा, झूलों पर बच्चों ने उठाया लुत्फ
नगर पालिका परिषद की ओर से 25 वार्डों से लोगों को घाट तक पहुंचाने के लिए दो-दो ऑटो की व्यवस्था की थी। इसके माध्यम से लोगों को सुविधा मिली। जमुआर घाट पर मेला लगा है, जहां खाने-पीने की दुकानों के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। मंच पर कलाकारों ने राधा कृष्णा नृत्य और राजस्थानी नृत्य भी किया।

ट्रकों को रोका तो कम रहा जाम का असर
जमुआर घाट पर भीड़ बढ़ने से पहले ही पुलिस ने ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों को पुरानी नौगढ़ बाईपास और साड़ी तिराहे के पास रोक दिया था। इस कारण नेशनल हाईवे खाली था। जहां लोगों ने अपने निजी वाहनों को पार्क किया और पैदल चलने वालों को सुविधा हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुराने पुल पर आम आदमी का प्रवेश वर्जित कर दिया था, वहां से पुलिस सुरक्षा की निगरानी कर रही थी। शहर के सिद्धार्थ तिराहे और बांसी तिराहे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे तो जाम की दुश्वारियां कम हुईं। हालांकि, घाट से घर की ओर वापसी में वाहनों के पहिये थमने की नौबत आई।

...और छठ पूजा में बदल गई पिठनी घाट की तस्वीर
छठ पूजा में रेलवे स्टेशन से सोहांस रोड स्थित पिठनी घाट की तस्वीर बदल गई। उसी स्थान पर शहर का कूड़ा गिरने के कारण आने-जाने वालों को दुर्गंध आ रही थी। नगर पालिका परिषद ने कूड़ा उठवाकर स्वच्छता बढ़ाने के साथ रंग-रोगन कर दिया तो स्थान का सौंदर्य बढ़ गया। मौके पर मिले सभासद कल्लू हाशमी ने बताया कि तीन दिन में 25 ट्राॅली कूड़ा उठाया गया।

छतों पर टब में पानी भरकर की पूजा
शहर के कुछ लोगों ने छत पर टब में पानी भरकर छठ मइया की पूजा की। लोगों ने अपने घरों की अच्छी तरह सजावट भी की है। भीमापार के अरविंद कुमार ने बताया कि उनके परिवार की महिलाओं ने छत पर ही पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।


आज पूरी होगी चार दिन की उपासना
सोमवार को सूर्योदय के साथ छठ व्रत में चार दिन की उपासना पूरी होगी। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भी काफी संख्या में लोगों ने घाट पर ही रात बिताई और जलस्रोत के समक्ष छठ मइया की साधना की। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि सोमवार की भोर में भी जमुआर घाट की ओर बड़े वाहनों को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed