फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chhath: After worshiping the sun, the pudding of Kheer was accepted

छठ : सूर्य उपासना कर ग्रहण किया खीर का प्रसाद

Tue, 09 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chhath: After worshiping the sun, the pudding of Kheer was accepted
छठ पूजा के लिए सिद्धार्थ तिराहे पर गन्ने की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
छठ : सूर्य उपासना कर ग्रहण किया खीर का प्रसाद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और शाम को सूर्य देवता की उपासना कर खीर का प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार सायं व्रती महिलाएं पूजन करने के साथ ही जल में खड़ेे होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। श्रद्धालुओं ने छठ व्रत के लिए बाजार में खरीदारी भी की।
छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना को व्रती महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाया। उसके बाद सूर्य देव की पूजा करने के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही श्रद्धालु महिलाओं का 36 घंटे का व्रत शुरू हो गया। व्रत का पारण छठ के समापन के बाद ही किया जाता है।
विज्ञापन

खरना के अगले दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा होगी, जिसमें अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देंगी। 11 नवंबर को इस महापर्व का समापन किया जाएगा। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर कर सूर्यदेव से प्रार्थना करेंगी। इसके बाद उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed