फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chhat pooja

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुखी जीवन की कामना

Sat, 21 Nov 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
chhat pooja
शहर के जमुआर घाट के तट पर पूजन करती महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुखी जीवन की कामना की
विज्ञापन

शहर समेत जिले के विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
छठ महापर्व में श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व में शनिवार भोर में शहर के जमुआर घाट समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर निरोग रहने और सुखी जीवन की कामना की। इसके साथ ही सूर्योपासना के महापर्व छह का समापन हुआ और व्रतियों ने पारण किया। इस दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रही, हालांकि कई जगहों पर लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया।
शहर के जमुआर स्थित घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के निर्धारित समय के पूर्व ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी। विभिन्न मोहल्लों से व्रती महिलाएं और परिजन छठ माता का गीत गाते हुए बांस की बनी हुई टोकरियों में पूजन सामग्री, केला, पत्ते समेत गन्ना आदि फल, प्रसाद में ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पूड़ी, खजूर, सूजी का हलवा, चावल का बना लड्डू, दूध आदि लेकर घाट पर स्थित पूजा स्थल पर पहुंच गए। अर्घ्य देने के समय व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उदयीमान सूर्य देवता को विधिपूर्वक अर्घ्य दिया और सूप में रखकर दीपक जलाकर पूजन किया। अर्घ्य देने के बाद विधिवत प्रसाद बांटे गए। पूजा के बाद व्रत करने वाले लोग कच्चे दूध का शरबत और प्रसाद खाकर व्रत का पारण करते हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने जमुआर घाट पर अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी, ईओ शैलेंद्र गुप्ता, एसओ राधेश्याम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी मनाया गया
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार राप्ती नदी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर व्रती महिलाओं के आने का सिलसिला रात दो बजे से ही शुरू हो गया था। बैंडबाजा और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालु घाट पर पहुंच गए। छठ पूजा के लिए निर्जल व्रत रखकर सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पूजा संपन्न हुई। घाट पर छठ मैया की झांकी भी सजाई गई। इस दौरान नदी में बैरिकेडिंग और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। लोगों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा व पुलिस का अस्थायी टॉवर बनाया गया था। घाट पर एसडीएम जगप्रवेश, सीओ अरुण चंद्र, कोतवाल शैलेश सिंह, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, ईओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। पकड़ी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बुढनइया घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। इस दौरान मंटू चौधरी, बृजेश कुमार, दीपू, शीलू, कल्पना चौधरी, मालती चौधरी, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहीं। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के पश्चिम पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं के साथ-साथ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान चेयरमैन निसार अहमद बागी, रामनरेश उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया मित्तल, भानु सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार भोर में राप्ती नदी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिला सिपाही उर्मिला देवी, बीनू सिंह और वंदना यादव ने पूजा कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना कीं। इस मौके पर विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, रामनाथ यादव, अजय पांडेय, प्रेमप्रकाश गुप्ता, लवकुश आदि मौजूद रहे। परसा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिव बाबा घाट, डोईया, घोरही, बानगंगा आदि घाटों पर व्रती महिलाएं पूरे परिवार के साथ पूजा के लिए जुटी रहीं। व्रती महिलाओं ने परिवार के साथ नंगे पांव चलकर घाट तक का सफर पूरा किया। महिलाएं भी छठ के गीत गाती हुईं घाट पर पहुंचीं। उनकी रवानगी से घर से घाट तक चहल-पहल बनी रही। व्रती महिलाएं पानी में खड़ी होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा करती रहीं और सूर्य की पहली किरण के साथ अर्घ्य दिया। चिल्हिया थाना परिसर सहित करौती, बड़गो, गायघाट, बेलवा, महदेवा घाट पर उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठ का पारण किया। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के पास घाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed