फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chess competition in Siddharthnagar, Himanshu Mishra was elected first and Yuvraj second.

Siddharthnagar News: शतरंज प्रतियोगिता में हिमांशु मिश्रा प्रथम, युवराज को द्वितीय स्थान

Wed, 06 Nov 2024 02:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

शतरंज प्रतियोगिता: सब जूनियर (कक्षा 6 से 8), जूनियर (कक्षा 9 और 10), और सीनियर (कक्षा 11 और 12)। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में सब जूनियर श्रेणी में कक्षा 8 के हिमांशु मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 के युवराज यादव और तृतीय स्थान पर कक्षा 8 के अमित यादव रहे।

विज्ञापन
Chess competition in Siddharthnagar, Himanshu Mishra was elected first and Yuvraj second.
शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर के भीमापार स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी में मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां थीं। सब जूनियर (कक्षा 6 से 8), जूनियर (कक्षा 9 और 10), और सीनियर (कक्षा 11 और 12)। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में सब जूनियर श्रेणी में कक्षा 8 के हिमांशु मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 के युवराज यादव और तृतीय स्थान पर कक्षा 8 के अमित यादव रहे। जूनियर श्रेणी में कक्षा 9 के उदित राज ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 10 के प्रतीक मिश्रा ने द्वितीय स्थान और कक्षा 9 के अभिषेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर श्रेणी में कक्षा 12 के हिमांशु जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मारुत जायसवाल और तृतीय स्थान पर कक्षा 12 के अमित जायसवाल रहे। इस आयोजन में स्कूल के प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के सीईओ रिचर्ड विलियम, विनय कुमार,पंकज सिद्धार्थ एवं बीके त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक सुयश जायसवाल ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed