फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chaukidar died in suspicious situation

चौकीदार की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 02 Jan 2022 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
chaukidar died in suspicious situation
चौकीदार की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

- त्रिलोकपुर थाने के बिस्कोहर पुलिस चौकी से घर जाते समय हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाने के बिस्कोहर पुलिस चौकी पर तैनात एक चौकीदार की शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह रास्ते में मृत हाल में पाया गया। कोतवाल का कहना है कि हृदय गति रुकने से चौकीदार की मौत हुई है।

क्षेत्र के इमिलिया गांव के टोला पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमार (58) चौकीदार के पद पर कार्ररत थे। वह त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर पुलिस चौकी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को ड्यूटी से वापस घर जाते वक्त गांव के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर बिस्कोहर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर छत्रपाल सिंह ने बताया कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। शव का पंचनामा करके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed