फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chaukidaar protest in colectrate

चतुर्थ श्रेणी कर्मी का दर्जा देने की मांग

Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
chaukidaar protest in colectrate
चतुर्थ श्रेणी कर्मी का दर्जा देने की मांग
विज्ञापन

- ग्रामीण प्रहरी चौकीदार संघ ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाल ने कहा कि चौकीदारों को कार्य के अनुरूप न तो मानदेन मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाएं। चौकीदार गांव की सुरक्षा में अहम योगदान देता है, इसके बाद भी उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। चौकीदारों के हक को ध्यान में रखते हुए उन्हें चतुर्थ श्रेणी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनौती से लड़कर कार्य करने वालों की नहीं सुनी जा रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। संघ के सदस्य 15 अगस्त को पैदल गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां से मांगों के समर्थन में पैदल यात्रा करके लखनऊ जाएंगे। इस दौरान बालमुकुंद त्रिपाठी, जगन्नाथ यादव, रामगुलाम, चंद्रपाल यादव, उस्मान, गोरखलाल, अनिल मौर्य, रामकिशुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed