{"_id":"6642561c05a5fbf1ce00f8dc","slug":"charli-over-all-champion-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117423-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ओवरआल चैंपियन बनकर चार्ली कंपनी ने जिले का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ओवरआल चैंपियन बनकर चार्ली कंपनी ने जिले का बढ़ाया मान
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के छात्र पीपीगंज में दस दिवसीय एनसीसी शिविर में शामिल हुए। इस दौरान शिविर मेें चार्ली कंपनी ने ओवरआल चैंपियन रहकर जिले का मान बढ़ाया।
इंटर कॉलेज के छात्रों ने जेएनवी, जंगल अगही, पीपीगंज, गोरखपुर में आयोजित 10 दिवसीय शिविर में भाग लिया। शिविर के माध्यम से आदित्य त्रिपाठी व शिवम यादव का चयन थल सेना (टीएससी) शिविर के लिए हुआ है। इसी क्रम में प्रिंस यादव, विजय प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, धीरेंद्र कुमार, अखिलेश यादव, शालिनी पांडेय व एकता उपाध्याय का चयन इंटर ग्रुप कंपटीशन (आईजीसी) और सबा परवीन, नरगिस परवीन, राजेश कुमार व सूरज मौर्य का चयन फायरिंग कंपटीशन के लिए हुआ है। सभी कैडेट्स आगामी कैंप में प्रतिभाग करेंगे।
ओवरआल चैंपियन होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, प्रबंधक संजय सिंह, प्रधानाचार्य विनय अनमोल, मुकुल कुमार, महेंद्र व समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।