{"_id":"69f3c665aa15bbe33b0ddfb9","slug":"change-in-weather-relief-from-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157463-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम का बदला मिजाज... गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम का बदला मिजाज... गर्मी से मिली राहत
Fri, 01 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
दोपहर की चिलचिलाती धूप में विद्यालय की छुट्टी होने के बाद गमछा से सिर को ढक कर जाते छात्र।
पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान थे लोग
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अभी जारी रहेगा उतार चढ़ाव
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से गर्मी और लू से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को काफी राहत मिली। पुरवा हवा और बुधवार रात आई आंधी के बाद मौसम में नरमी देखने को मिली। धूप तो थी लेकिन हवा के आगे वह बेअसर रही। ऐसे में लोगों को उमस वाली गर्मी से निजात रही। वहीं, तापमान की बात करें तो दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
नेपाल सीमा से लगे जनपद की गिनती तराई क्षेत्र में होती है। यहां पर हर मौसम असर सबसे पहले दिखता है। जैसे मौजूदा समय में गर्मी हो रही है। अप्रैल माह के दूसरे पखवारे के शुरू होने के साथ ही गर्मी चरम पर आ गई। हाल यह हो गया कि सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाहर निकलने में लोगों को कठिनाई होती थी। कड़ी धूप के साथ पछुआ हवा शरीर झुलसा दे रही थी। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। लू से लोग परेशान हो जा रहे थे लेकिन, बुधवार को पड़ोस के कई जनपदों में बारिश और जिले के सीमावर्ती इलाके में बारिश और ओला पड़ने के साथ कहीं तेज तो कहीं धूलभरी आंधी थी। इसका असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। पुरवा हवा चलने के कारण मौसम नरम दिखा, जिससे सामान्य आवाजाही बन रही। वहीं, अधिकतम तापमान 34 जबकि, न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ समय तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।