फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chances of thunderstorm and rain in the next 72 hours

Siddharthnagar News: अगले 72 घंटे में आंधी-बारिश के आसार

Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chances of thunderstorm and rain in the next 72 hours
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक चली पुरवाई ने बड़ी राहत दी लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर लू के थपेड़ो से मौसम का तेवर बदलने लगा और तापमान चढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आगामी 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे खास बात यह रही कि अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने के बावजूद दिन का बड़ा हिस्सा 32 से 35 डिग्री के बीच बीता। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 75 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 7.1 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 72 घंटे में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मौसम परिवर्तन को देखते हुए फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed