{"_id":"682a1cc752d05e5b9808fe9c","slug":"chances-of-rain-today-weather-remains-moist-even-after-sunshine-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137726-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज बारिश के आसार, धूप खिलने के बाद भी नम रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज बारिश के आसार, धूप खिलने के बाद भी नम रहा मौसम
विज्ञापन
शहर के बांसी तिराहे पर चिलचिलाती धूप में स्कूटी पर गमछे से सर को ढक कर जाते युवक। संवाद
-रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीन दिनों से बदले मौसम के मिजाज से लोगों को लू व गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार को धूप खिलने के बाद भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बरसात होने का पूर्वानुमान है।
शनिवार की रात में बादल उमड़ते रहे। कई बार गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चली, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। रविवार की सुबह में भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे ठंडी हवाएं भी चलती रही। सुबह करीब 10 बजे तक बादलों के छाने से मौसम नम रहा। उसके बाद बादल छटने से सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन तापमान में सात डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री गिरावट रही, जिससे उमस पर कुछ काबू रहा। लेकिन पंखा कूलर के बीना लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। तेज धूप व गर्म हवाओं से लोगों को छुटकारा मिलने से कस्बों में भी चहल पहल रही।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गर्म हवाओं से लोगों को आगे भी राहत मिलेगी। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बरसात होने का भी पूर्वानुमान है।