{"_id":"6641023847c47be2990abd48","slug":"chances-of-rain-today-heat-will-increase-with-strong-sunshine-from-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117393-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज बारिश के आसार.. कल से तेज धूप के साथ बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज बारिश के आसार.. कल से तेज धूप के साथ बढ़ेगी गर्मी
Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक दिन में चार से पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सोमवार को बारिश होने के आसार है। जबकि बादल छटने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इससे एक बार फिर सूरज की तीखी धूप का लोगों को सामना करना पड़ेगा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की अपेक्षा सोमवार को भी बारिश होने के आसार है। लेकिन दोपहर बाद बादल छटने से लोगों को एक बार फिर गर्मी सताएगी। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक एक साथ वृद्धि हो सकती है। इससे दोपहर में झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ सकता है। जबकि मंगलवार से मौसम पूरी तरह ड्राई हो जाएगा। इससे गर्मी बढ़ेगी।
गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हवा की गति में भी वृद्धि होगी। इससे लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा। सोमवार को महराजगंज के बाॅर्डर क्षेत्र के गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिला। जबकि वही कुछ खेतों में पानी लगने से किसानों के खेत की जुताई भी शुरू हो जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस वर्ष अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।