फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Challenge to appear in UP Board exam with incomplete syllabus

अधूरे कोर्स के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने की चुनौती

Wed, 23 Feb 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Challenge to appear in UP Board exam with incomplete syllabus
अधूरे कोर्स के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने की चुनौती
विज्ञापन

-कोरोना की लहर के बाद चुनावी माहौल से प्रभावित हुआ पठन-पाठन
- अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थी घर पर ही कर रहे मेहनत
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षा होना संभावित है। कोरोना के चलते पठन-पाठन पहले से ही बेपटरी था, ऊपर से चुनावी माहौल ने परीक्षार्थियों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। अब कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन अधिकांश विद्यार्थी घर पर ही रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों की व्यस्तता के चलते सभी विषयों का कोर्स अब पूरा होना भी मुश्किल लग रहा है। किसी तरह से विद्यार्थी ट्यूशन और कोचिंग का सहारा लेकर कोर्स पूरा करने में लगे हैं। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ परीक्षा की घड़ी नजदीक आने से परीक्षार्थियों पर दबाव तो है, लेकिन वह अच्छे परिणाम के लिए घर पर रहकर मेहनत कर रहे हैं।
कोरोना के बाद संस्थान खुले भी तो चुनाव का समय आ गया, जिससे पठन-पाठन पटरी पर नहीं आ पाया। कोचिंग के साथ घर पर परीक्षा की तैयारी चल रही है। तमाम असुविधाओं के बाद भी परीक्षा में शामिल तो होना ही है। परिणाम कैसा आता है, यह तो परीक्षा के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

साकिब अहमद, छात्र हाईस्कूल
कोचिंग के सहारे कोर्स पूरा करने का दबाव है। समय कम बचा है, अच्छे नंबर पाने के लिए कड़ी मेहनत हो रही है। मोबाइल की मदद से भी कुछ एजुकेशनल साइटों पर जाकर तैयारी में मदद में मिल रहा है। फिर भी अच्छे नंबर कैसे आएंगे, इसका डर अभी से बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा गुप्ता, छात्रा हाईस्कूल
कोरोना काल में विद्यालय बंद होने से बहुत नुकसान हुआ। ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की स्पीड कम होने से ऑनलाइन पढ़ाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में निर्धारित पाठ्यक्रम की तैयारी नहीं हो पाई। संस्थान खुले भी तो चुनाव का समय आ गया। फिर भी परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए पूरी मेहनत की जा रही है।

उबैदुल्लाह, छात्र हाईस्कूल
विपरीत परिस्थितियों के चलते पढ़ाई ढंग से नहीं हो पाई। कोर्स किसी तरह से पूरा करने की कोशिश की गई, लेकिन वह परीक्षा के लिहाज से नाकाफी है। घर पर रह कर परीक्षा की तैयारी चल रही है। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच अच्छे अंक लाने का दबाव जरूर है।
साल्वी सिंह, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed