फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chair man of municipal board nod with Raksha Bandhan

नपा अध्यक्ष मो. इदरीश को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
chair man of municipal board nod with Raksha Bandhan
बांसी नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी को राखी बांधती महिला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नपा अध्यक्ष मो. इदरीश को राखी बांधने पहुंचीं बहनें
विज्ञापन

डुमरियागंज। भाई बहन के अटूट प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द को मजबूती प्रदान कर रहा है। विधायक सैयदा खातून ने अपने पांच भाइयों को राखी भेजकर आशीर्वाद व उपहार का आदान-प्रदान किया, जबकि नगर पालिका परिषद बांसी के अध्यक्ष मो. इदरीश को राखी बांधने बहनें पहुंचीं।
डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने बताया कि बात वर्ष 2011 की है। उनके पिता मलिक तौफीक अहमद की मृत्यु के बाद उनकी मां खातून तौफीक सियासी विरासत को संभालने के लिए 2010 का चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं। तभी क्षेत्र के डीडई निवासी अनिल सिंह, राजपुर निवासी सुरेंद्र शुक्ला, मन्नीजोत के बालकृष्ण ओझा तथा भवानीगंज क्षेत्र के अनिल उपाध्याय, बबलू दुबे को वर्ष 2011 के रक्षाबंधन के दौरान उन्हें राखी भेजकर उनसे रक्षा और सहयोग का वचन लिया। तभी से वे हर साल रक्षाबंधन पर अपने हिंदू भाइयों को राखी और मिठाई भेजती हैं। बदले में वे उन्हें नेग देते हैं। सैयदा ने कहा कि सभी त्योहार आपसी रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हैं। इसमें रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को एक डोर में बांधने के साथ सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करता है। इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी को उनके पिता के मित्र की बेटी ने राखी बांधी। नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी के पिता स्व वली मोहम्मद राईनी के मित्र अशोक नगर वार्ड निवासी पूर्व सभासद राम गति मौर्य की बेटी रीता मौर्या ने राखी बांधकर बहन होने फर्ज निभाया। वह हर वर्ष राखी बांधने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed