{"_id":"65c3eb793c9236fdf309f404","slug":"centralized-oxygen-system-siddharthnagar-news-c-207-1-sgkp1006-111158-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इमरजेंसी में नहीं शुरू हो सका सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इमरजेंसी में नहीं शुरू हो सका सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम
Thu, 08 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज : सभी वार्डों में ऑक्सीजन के लिए बनाई गई है व्यवस्था
अब भी सिलिंडर से ही मरीजों को मिल रहा ऑक्सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी अपने जिले के मेडिकल कॉलेज में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम इमरजेंसी में नहीं शुरू हो सका है। ऐसे में अचानक जरूरत पड़ने पर मरीज को सिलिंडर से ही ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। यहां दो-दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। मगर, यह मरीजों के लिए बेकार हैं।
बुधवार को इमरजेंसी में एक महिला मरीज को सिलिंडर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। पूछने पर पता चला कि अभी यहां सिलिंडर से ही मरीजों को ऑक्सीजन दिया जाता है। इमरजेंसी के गेट पर आधा दर्जन सिलिंडर रखे हुए मिले।
मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में राज्य बजट से 500 लीटर का, जबकि दो अन्य संस्थाओं ने 350 व 165 लीटर के प्लांट स्थापित हैं। इन प्लांटों में एक चिल्ड्रेन वार्ड से जुड़ा है। जबकि दो प्लांट अब भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सभी वार्डों को सेंट्रलाइज्ड आक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था की गई है, मगर अभी इसका संचालन पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए निविदा निकाली जा चुकी है। माह भीतर व्यवस्था बना दी जाएगी।