{"_id":"614cb9718ebc3efacb6bdb83","slug":"central-minister-shared-tiffin-of-students-siddharthnagar-news-gkp410333839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जागरूक होंगे तभी कुपोषण मुक्त होगा देश : केंद्रीय शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जागरूक होंगे तभी कुपोषण मुक्त होगा देश : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में पोषण अभियान के तहत एक बच्ची के टिफिन से खाना मंगचे केंद्रीय मंत्?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी जागरूक होंगे तभी कुपोषण मुक्त होगा देश : केंद्रीय शिक्षा मंत्री
प्राथमिक विद्यालय मधुबनिया में बच्चों के साथ टिफिन शेयर किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय मधुबनिया में केंद्रीय विद्यालय के 50 बच्चो और कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया के 50 बच्चों के साथ टिफिन शेयर किया। उन्होंने कहा कि सभी की जागरूकता से ही देश कुपोषणमुक्त होगा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे देश में बच्चों का जिस प्रकार का ग्रोथ होना चाहिए उतना नहीं है, कमी है, उसी को पूरा करने के लिए टिफिन शेयर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्कूलों में एमडीएम चल रहा है। आज केंद्रीय विद्यालय के बच्चे कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया के बच्चों के साथ टिफिन शेयर किए, स्मृति और तौफीक ने एक-दूसरे को अपने-अपने टिफिन से भोजन शेयर किया। बहुत अच्छा लगा। बच्चों को कुपोषण से दूर करने की जिम्मेदारी हम लोगों के साथ साथ समाज की भी है। बच्चों को पौष्टिक आहार मिलना ही चाहिए। सभी लोगों को महीने में एक बार अपने घर से भोजन बनवाकर टिफिन कहीं भी ले जाकर सहभोज करना चाहिए। इससे काफी हद तक कुपोषण दूर किया जा सकता है। कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया के किचन गार्डन में आंवले का पौधा भी लगाया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बनाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश-प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, बीएसए राजेंद्र सिंह, बीईओ अनिल कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
बच्चों के बर्तन धोने का वीडियो वायरल
प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में टिफिन शेयर करने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यक्रम समाप्त होने और मंत्री के जाने के बाद बच्चों को बर्तन धोते दिखाया गया है। बच्चों के बर्तन धोने के छोटे-छोटे तीन से चार वीडियो वायरल हुए हैं।