{"_id":"6a359a62d2e7a2b2430a3ee4","slug":"central-governments-achievements-highlighted-at-the-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160020-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौपाल में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौपाल में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने खुनियांव ब्लॉक के ग्राम नागचौरी में चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। सुभासपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौपाल आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा इटवा के प्रभारी केशव राजभर ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रही है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। संवाद
प
विज्ञापन
प