{"_id":"6a0f5caa5acf9af9e003c901","slug":"census-self-enumeration-is-over-now-there-will-be-a-knock-on-every-door-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158580-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : स्वगणना खत्म... अब हर दरवाजे पर होगी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : स्वगणना खत्म... अब हर दरवाजे पर होगी दस्तक
Fri, 22 May 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनगणना 2026 के पहले चरण में स्वगणना का कार्य बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। रात 11 बजे तक लोग मोबाइल और पोर्टल के जरिये परिवार से जुड़ी जानकारी अपडेट करते रहे। अंतिम समय में कई जगह सर्वर की गति धीमी पड़ने से साइबर कैफे और सीएससी केंद्रों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। स्वगणना चरण समाप्त होने के बाद अब प्रशासन की सबसे बड़ी कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार से जिले में प्रगणक और सर्वे टीमें घर-घर पहुंचकर ऑनलाइन दर्ज सूचनाओं का सत्यापन करेंगी। सत्यापन कार्य के लिए प्रगणक, सुपरवाइजर और स्थानीय स्तर की सर्वे टीमों को तैनात किया है, जो घर-घर पहुंचकर दर्ज सूचनाओं का मिलान करेंगी।
प्रशासन के अनुसार फील्ड स्तर पर परिवार, मकान और सदस्यों से संबंधित विवरण का मिलान किया जाएगा। जिन परिवारों की जानकारी अधूरी रह गई है या जिनकी प्रविष्टियों में त्रुटि है, उन्हें मौके पर ही सुधार का अवसर दिया जाएगा।
प्रशिक्षित किए गए कर्मचारी पहुंचेंगे और उनका इस चरण में किराएदारों, प्रवासी मजदूरों, अस्थायी निवासियों और लंबे समय से बंद पड़े मकानों का ब्यौरा जुटाने पर भी विशेष ध्यान रहेगा। डिजिटल प्रक्रिया को लेकर सीमित जागरूकता सर्वे टीमों के लिए चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन
प