फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Census on mobile... Answer 33 questions yourself from today, complete data will be recorded from home.

Siddharthnagar News: मोबाइल पर जनगणना... आज से खुद दें 33 सवालों के जवाब, घर बैठे दर्ज होगा पूरा डाटा

Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Census on mobile... Answer 33 questions yourself from today, complete data will be recorded from home.
सीएससी और पंचायत बने हेल्पसेंटर, इंटरनेट और जागरूकता बनी बड़ी बाधा
विज्ञापन

स्मार्टफोन और इंटरनेट की कमी से ग्रामीण इलाकों में परीक्षा
सिद्धार्थनगर। जनगणना अब दरवाजे पर दस्तक देने से पहले आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ गई है। प्रदेश में आज से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है और इस बार सरकार ने प्रक्रिया सीधे नागरिकों के हाथ में दे दी है। स्वगणना के जरिये हर परिवार घर बैठे अपने घर और सदस्यों की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा। 21 मई तक चलने वाली इस व्यवस्था को प्रशासन तेज, पारदर्शी और सटीक बता रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी असली परीक्षा अब शुरू होगी।
कुछ लोगों का मानना है कि जमीनी स्तर पर इस डिजिटल स्व-गणना की सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की धीमी गति, स्मार्टफोन की सीमित उपलब्धता और लोगों में डिजिटल साक्षरता की कमी है, जिससे कई परिवारों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार जनगणना के पहले चरण को पूरी तरह डिजिटल मोड में लागू किया गया है। सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्व-गणना के तहत अब परिवार का मुखिया मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये लॉगिन कर 33 सवालों का फॉर्म खुद भरेगा। घर का प्रकार, पानी-बिजली की स्थिति, परिवार के सदस्य, मोबाइल-इंटरनेट जैसी सुविधाओं की हर जानकारी नागरिक खुद दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म सबमिट होते ही एक स्वगणना आईडी (एसई आईडी) जनरेट होगी। बाद में जब जनगणना कर्मी घर आएंगे, तो सिर्फ इसी आईडी के आधार पर सत्यापन होगा, यानी न दोबारा पूछताछ होगी और न ही समय की बर्बादी होगी।
हालांकि जानकारों का मानना है कि तराई और सीमावर्ती जिलों में यह बदलाव जितना बड़ा दिखता है, उतनी ही बड़ी इसकी चुनौती भी है। ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की धीमी गति, स्मार्टफोन की सीमित पहुंच और डिजिटल जानकारी की कमी इस प्रक्रिया को कठिन बना सकती है। कई परिवारों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना आसान नहीं होगा। हालांकि प्रशासन ने पंचायतों और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को हेल्प प्वाइंट बनाया है, जहां लोग जाकर अपनी जानकारी भरवा सकेंगे।

----------------
बड़ा बदलाव: सिस्टम नागरिक के हाथ में
- इस बार जनगणना का पूरा फोकस “जनभागीदारी” पर है।
- डेटा भरने की जिम्मेदारी सीधे नागरिक पर
- कागजी प्रक्रिया लगभग खत्म
- बार-बार जानकारी देने से राहत
- डिजिटल एंट्री से त्रुटि कम होने की उम्मीद
-------------
33 सवालों में पूरा घर
- इस प्रक्रिया में करीब 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी
- घर पक्का है या कच्चा
- बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा
- परिवार के सदस्यों का विवरण
- मोबाइल, टीवी, इंटरनेट जैसी सुविधाएं
- आवास और संपत्ति से जुड़ी सामान्य जानकारी
-------------
तैयारी पूरी, अब बारी जमीनी हकीकत की
- जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा
- पंचायत स्तर पर हेल्पडेस्क सक्रिय
- सीएससी केंद्रों को जोड़ा गया
- फील्ड वेरिफिकेशन की व्यवस्था तैयार
----------
ऐसे करें स्व-गणना
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- ओटीपी दर्ज करें
- 33 सवालों का फॉर्म भरें
- फॉर्म सबमिट कर एसई आईडी सुरक्षित रखें
------------

जनगणना-2027 के पहले चरण में स्व-गणना की व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी। जिन परिवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आएगी, उनके लिए पंचायत स्तर पर हेल्पडेस्क और सीएससी केंद्रों की व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार जनगणना से छूटे नहीं।
- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed