{"_id":"666de62c3e1595c949077464","slug":"celebrate-bakrid-peacefully-dm-in-charge-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119170-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद : प्रभारी डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद : प्रभारी डीएम
Sun, 16 Jun 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ईदु-उल जुहा (बकरीद) त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई।
प्रभारी डीएम व सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छोटी से छोटी बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। कहीं भी अशांति की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नगर निकायों के ईओ व डीपीआरओ को ईदगाह व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईदु-उल जुहा की नमाज सार्वजनिक स्थल, सड़क पर न पढ़ी जाये। विद्युत निगम को निर्देश दिया कि नमाज अदा करने के समय बिजली की आपूर्ति बनी रहे। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा चालू रहनी चाहिए। कोई नयी परंपरा शुरू न की जाए। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, एडीएम उमाशंकर, एएसपी सिद्धार्थ मौजूद रहे।