{"_id":"635d7756b7de747795199028","slug":"cdo-inspected-chc-jogia-siddharthnagar-news-gkp4555332138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गंदगी पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गंदगी पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया उदयपुर का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में गंदगी पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शनिवार को सीएचसी जोगिया का निरीक्षण किया। महिला शौचालय एवं परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोस्टर के अनुसार नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति नहीं होने के संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रहरि ने बताया कि बाढ़ के समय सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।
सीडीओ के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। अधीक्षक ने बताया कि एक चिकित्सक की रात में ड्यूटी है। औषधि केंद्र में स्टाक रजिस्टर के सापेक्ष दवाओं एवं वैक्सीन उपलब्धता का मिलान किया गया। अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। कुछ दवाओं एवं टेस्टिंग किट के लिए मांगपत्र जनपद स्तर पर भेजा गया है। सीडीओ ने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में उपस्थित स्टाफ नर्स शीला चौधरी ने बताया कि बाढ़ के कारण प्रसव की संख्या में अत्यधिक कमी हो गई है। वर्तमान में एक या दो प्रसव ही हो रहा है। प्रसव कक्ष में एसी लगवाने के निर्देश दिए गए।
पोषण समिति की बैठक
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति (डिस्ट्रिक्ट कनवर्जेन्स प्लान कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने संबधित अधिकारी को शेष शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने तथा पोषण वाटिका विकसित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र उपस्थित थे।