{"_id":"617c3b11d6da47431234b80a","slug":"cctv-siddharthnagar-news-gkp4146199138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल आए व्यवसायी की बाइक की डिकी तोड़ पांच लाख रुपये उड़ाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज करने गए एक कारोबारी की डिकी तोड़कर उचक्के पांच लाख रुपये उड़ा ले गए थे। इस वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फिलहाल पुलिस बैंक से लेकर नगर में विभिन्न स्थानों लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर तह तक जाने की जुगत में है। हालांकि एक माह पहले हुई महिला से चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
सदर थाना क्षेत्र के रोंवापार गांव निवासी जयप्रकाश जायसवाल गल्ला कारोबारी है। बृहस्पतिवार को उसने मुख्यालय स्थित एक बैंक शाखा से पांच लाख रुपये निकाले और उसे डिकी में रख लिए। यहां से वह केंद्रीय विद्यालय गए और फिर बेटे को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने गए। अस्पताल के अंदर से लौटे तो डिकी खुली थी और रुपये गायब थे। कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मगर वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम ने बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। नगर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे को देख रही है कि बैंक से निकलने के बाद कोई पीछा तो नहीं कर रहा है। मामले के तह तक जाने के लिए पुलिस हाथ- पांव मार रही है। जिससे मामले का पर्दाफाश हो सके। इस संबंध में कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले का वर्कआउट करने के लिए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश हो जाएगा।
चेन स्नेचिंग मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली
नगर में एक माह पूर्व बाइक सवार लुटेरों ने मेडिकल स्टोर चलाने वाली महिला से दवा लेने के बहाने चेन छीन ली थी।छिनैती की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ उनके बदमाशों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद ही दूसरा काम करें : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह बोले, देखा जाता है कि लोग अपने नकद रुपये, कीमती सामान को थैले, झोले, डिकी आदि में रखकर वाहन, साइकिल आदि को सड़क, पार्किंग में रखकर आवश्यक कार्य करने के लिए चले जाते हैं। मौका देखकर शातिर चोर थैले, झोले, डिकी में रखे रुपये, कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। अत: जनपद के लोगों से अपील है कि आप अपना कीमती सामान, रुपये आदि थैले, झोले, डिकी में न रखें। पहले अपने कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और बाद में आप अपना आवश्यक कार्य करें। जिससे आपके साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
---