{"_id":"6478ead89095b990a1005574","slug":"cc-road-ballasts-started-uprooting-only-after-one-month-of-construction-siddharthnagar-news-c-7-1-190179-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माण के एक माह बाद ही उखड़ने लगीं सीसी सड़क की गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माण के एक माह बाद ही उखड़ने लगीं सीसी सड़क की गिट्टियां
Fri, 02 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
इटवा कस्बे में बनने के बाद सीसी रोड की उखड़ रही गिट्टियां। संवाद
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत चुनाव के पूर्व बनी सीसी रोड की गिट्टियां निर्माण के एक माह बाद ही उखड़ने लगी हैं। जिससे शासन के लाखों रुपये के बजट पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सीसी रोड की निविदा होने पर क्षेत्र के लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं था। लेकिन, यह खुशी बनने के दौरान आधी हो गयी और अब गिट्टियों के उखड़ने की शुरुआत से सारी खुशियां गायब हो गई।
इटवा कस्बे के कई मार्गों को मिलाकर दो लाट की हुई निविदा के साथ एक लाट में मुख्य मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान से होकर जाने वाली सीसी रोड व इसी रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के उत्तर से निकलने वाले सीसी रोड का भी निर्माण कार्य शामिल था। ग्रामीण सलीम, कल्लू, गुलाम, रहमान अहमद का कहना है कि सीसी रोड के निर्माण के समय सीमेंट के कम इस्तेमाल को लेकर हम लोगों ने विरोध जताया था। लेकिन ठेकेदार के मजदूरों ने यह कहकर कि जो सीमेंट मिला हैं। वहीं हम प्रयोग में ला रहे हैं। यह कहकर हमारे विरोध को अनसुना कर दिया। यही कारण है कि अब बनने के एक माह के अंदर ही इस सीसी रोड की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। ऐसा तब है, जब अभी बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में ईओ इटवा राजन गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही इन सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।