{"_id":"6658f730d6657374420c0754","slug":"caution-mango-cooked-with-carbide-may-spoil-your-health-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-118261-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : सेहत न बिगाड़ दे कार्बाइड से पका आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : सेहत न बिगाड़ दे कार्बाइड से पका आम
Fri, 31 May 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
- अलग-अलग प्रजातियों के आम बाजार में बिक रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बाजार में फलों के राजा आम की अलग-अलग प्रजातियां बाजार में खूब बिक रही हैं। लेकिन अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आम आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापारी कार्बाइड से आम को पका कर बाजार में बेच रहे हैं।
फलों का पकना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिये फल अपने वांछित स्वाद, गुणवत्ता, रंग, प्रकृति और अन्य बनावट के गुणों को प्राप्त करते हैं। पेड़ पर पका आम बाजार में आने लिए कम से कम अभी 15 से 20 दिन लग जाएंगे। लेकिन बाजार में जो आम बकि रहा है वह कहीं न कहीं रसायनिक तरीके से ही पकाए गए हैं।
कृषि वैज्ञानिक केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डाॅ. प्रदीप कुमार कहते हैं कि आम कई तरीके से पकाए जाते हैं। उत्पाद पर धुएं की गंध इसकी गुणवत्ता को प्रभावित करती है। धान या गेहूं की भूसी को एक समान फैलाकर उस पर फलों को फैलाना और इसी से ढककर पकाना भी एक विकल्प है। आम को कार्बाइड से पकाना घातक होता है। कैल्शियम कार्बाइड, एक बार पानी में घुल जाने पर एसिटिलीन का उत्पादन करता है। एसिटिलीन मस्तिष्क को आक्सीजन की आपूर्ति को कम करके तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
-- -- --
ऐसे करें पहचान
आम को पानी से भरे बाल्टी में डालिए, यदि ये तैरने लगे तो मान लीजिए कि आम को रसायनों की मदद से पकाया गया है। इसके अलावा आम को हाथ में उठाकर देखिए, इनकी बाहरी त्वचा पर हल्की सी झुर्रियां दिखाई देंगी। आमतौर पर लोग मानते हैं कि आमों पर झुर्रियां हों तो वे प्राकृतिक रूप से पके होते हैं, ऐसा नहीं है। आम को पेड़ पर पकने से पहले ही तोड़ लिया गया है और रसायनों की मदद से पकाया गया है। आम पर हल्के-हल्के हरे धब्बे हों तो, इसे रसायनों की मदद से पकाया गया है। जबकि प्राकृतिक तौर पर पके आम पर धब्बे नहीं दिखाई देंगे।