फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   caught fire in shop

दुकान में लगी आग, 10 लाख के कपड़े नष्ट

Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
caught fire in shop
डुमरियागंज क्षेत्र के खरकटी चौराहे पर कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाने में जुटे ग्रामीण। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दुकान में लगी आग, 10 लाख के कपड़े नष्ट
विज्ञापन

डुमरियागंज। पथरा थाना क्षेत्र के खरकटी चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारण से आग लग गई। पुलिस और ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 लाख रुपये से अधिक के कपड़े नष्ट हो गए।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रानी परसा निवासी पवन अग्रहरि की खरकटी चौराहे पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की सुबह सात बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं। थोड़ी ही देर में पवन अग्रहरि के भाई कमल अग्रहरि और उनके परिजन पहुंचे। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के लोग करीब दो घंटे बाद पहुंचे।
विज्ञापन

इसके पहले पथरा बाजार पुलिस पहुंच गई और और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक दुकान में रखे 10 लाख से अधिक के कपड़े, नकदी और कीमती सामान राख में तब्दील हो चुका था। पवन अग्रहरि ने बताया कि जीवन भर की जमा पूंजी और बैंक से कर्ज लेकर दुकान खोली थी। लेकिन,आग लगने में सब कुछ खत्म हो गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पथरा बाजार बलजीत राव ने बताया कि खरकटी चौराहे पर आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की गई है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, तहसीलदार डुमरियागंज अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार पीड़ित दुकानदार को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed