फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cash shortage angry people put the jam

कैश किल्लत से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Fri, 02 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Cash shortage angry people put the jam
पूर्वांचल बैंक से रुपये नहीं निकलने पर डुमरियागंज-रुधौली मार्ग जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बांसी/गोल्हौरा। कैश की किल्लत शुक्रवार को भी कम नहीं हो सकी। नकदी न मिलने से मायूस ग्राहकों ने जिगनिहवा यूबीआई शाखा के सामने बांसी-इटवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम से वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। कोई भी पुलिस-प्रशासन का अधिकारी जाम हटवाने नहीं पहुंचा। बाद में बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को तितर-बितर कर जाम हटवाया।
विज्ञापन

जिगनिहवा चौराहा स्थित यूबीआई शाखा में कई दिनों से कैश की किल्लत बनी हुई है। पर्याप्त कैश उपलब्ध न होने से घंटों कतार में लगने के बाद ग्रामीण निराश लौट रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही लोग बैंक के बाहर कतार में खड़े हो गए थे। बैंक खुलने पर जब कैश न होने की जानकारी दी गई तो लोग उग्र हो गए। नाराज ग्राहकों ने बैंक के सामने बांसी-इटवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जाम शुरू होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोनों तरफ एक किमी तक ट्रक, बस समेत चार पहिया वाहन फंसे रहे। इस बीच एसपी का वाहन भी उसी रास्ते से गुजरा, लेकिन जाम स्थल की ओर न पहुंचने से ग्रामीण और भड़क उठे।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने अव्यवस्था के खिलाफ जमकर नारे लगाए। करीब दो घंटे बाद भी जाम खत्म नहीं हुआ तो बैंक ड्यूटी पर तैनात जवानों ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को सड़क से हटवाकर रास्ता खाली करवाया। जाम लगाने वालों में नवल चौरसिया, दिलीप चौरसिया, रमेश, भूपेंद्र, रामनाथ, मो.शहीद, पूनम देवी, रामावती, शकुंतला, रेखा आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से ही बैंक में कैश नहीं है। शुक्रवार को आने की उम्मीद थी, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पाया। कैश मिल ही नहीं रहा तो ग्राहकों को कैसे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। नोटों की किल्लत से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध अब टूटता जा रहा है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के मोतीगंज स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में सुबह से ही लाइन लगा कर खड़े लोगों को बैंक खुलने के बाद जब यह बताया गया कि रकम नहीं है, केवल रुपया जमा किया जाएगा। इतना सुनते ही वहां लाइन में खड़े लोग गुस्सा गए और डुमरियागंज-रुधौली मार्ग जाम कर दिया। कतार में खड़े रामदीन, जमातुल्लाह, सुभाष, नेतीराम, फारुख, अकरम, माधवराम, शोहरत अली आदि ने बताया कि उनके घर शादी ब्याह के साथ ही खेती किसानी का काम है।

जिसके लिए वे रूपया निकालने के लिए सुबह से ही बैंक पर खड़े हैं लेकिन उनका ही रुपये नहीं निकल पा रहा है। जाम के दौरान दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लग गईं। सूचना पर नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह और एसओ नित्यानंद यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed