फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case will be filed on Kotdar

जांच में अनियमितता की पुष्टि, कोटेदार पर दर्ज होगा केस

Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed on Kotdar
जांच में अनियमितता की पुष्टि, कोटेदार पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन

एसडीएम बांसी ने की मोबाइल फोन पर मिली सूचना पर कार्रवाई
बांसी(सिद्धार्थनगर)। नवंबर का राशन न बांटने की शिकायत मोबाइल फोन पर मिलने पर एसडीएम जग प्रवेश ने जांच कराया। शिकायत सही मिलने पर कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने तथा विभागीय कार्रवाई किए जाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत द्वारिकापुर माफी के उचित दर राशन के विक्रेता हीरा लाल के विरुद्ध शिकायत हुई कि उससे संबद्ध दुकान बरगदवा चौबे के कार्डधारकों को नवंबर के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अनाज का वितरण नहीं किया गया। शिकायत की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ने पूर्ति लिपिक अभिषेक पांडेय के साथ 18 दिसंबर को मौके पर जाकर की। जांच में कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में घटतौली के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का गेहूं एवं चावल लगभग 52 क्विंटल की कालाबाजारी करने का प्रकरण प्रकाश में आया। जांच आख्या मिलने पर एसडीएम ने कोटेदार के विरुद्ध एफआईआर व विभागीय कार्रवाई किए जाने का पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed