{"_id":"61f6c9d90428204af86d2d4e","slug":"case-registered-for-violation-of-code-of-conduct-against-sp-candidate-siddharthnagar-news-gkp4253599136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
डुमरियागंज। पुलिस ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा कोविड नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोप में केस दर्ज किया है। डुमरियागंज थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उड़न दस्ता प्रभारी व भूमि संरक्षण अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून के समर्थकों ने शनिवार को डुमरियागंज कादिराबाद रोड पर करीब 25 वाहनों और भीड़ के साथ सभा, चुनाव प्रचार किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य प्राप्त किया। इस संबंध में डुमरियागंज के थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर सपा प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।