फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against four for blackening an old man and making him roam around, sent to jail

Siddharthnagar News: वृद्ध को कालिख पोतकर घुमाने के मामले में चार पर केस दर्ज, गए जेल

Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for blackening an old man and making him roam around, sent to jail
पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया गया था वायरल



सिद्धार्थनगर। वृद्ध को थुककर चटाने, गले में चप्पल की माला और चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।


क्षेत्र के तिघरा घाट गांव के एक वृद्ध ने गोल्हौरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके साथ कुछ लड़कों ने दुर्व्यवहार किया है। तहरीर के आधार पर गोल्हौरा पुलिस ने छवि धूमिल करने, वृद्ध से दुर्व्यवहार सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद जफर, अमन, अखिलेश साहनी पुत्र रामानंद साहनी निवासी तिघराराय थाना गोल्हौरा, घनश्याम तिवारी उर्फ मुरलिया बाबा निवासी रमवापुर थाना पथरा बाजार को अलग--अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सीओ इटवा जयराम ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिले तहरीर के आधार सुसंगत धारा में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed