{"_id":"6730ef97cefb0f364206337f","slug":"case-of-fraud-against-land-dealer-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-127035-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन कारोबारी पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन कारोबारी पर जालसाजी का केस
विज्ञापन
डुमरियागंज। गलत चौहद्दी दिखाकर दूसरे की जमीन हथियाने की कोशिश में लगे एक जमीन कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भटंगवा निवासी माहताब हैदर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रार्थी का ग्राम भटंगवा में जमीन है और वह उस जमीन पर काबिज भी है। उक्त जमीन को कारोबारी बिल्डर ने गलत चौहद्दी दिखाकर, खतौनी में नाम न होने के बावजूद बैनामा करा लिया।
कुछ दिनों बाद जब वह कब्जे का प्रयास करने लगा तो मैंने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज देकर जान से मारने की धमकी दी। एसओ रमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवादे