{"_id":"6824dc3d45633087d1018a43","slug":"case-of-electricity-theft-registered-against-nine-connections-of-25-cut-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137516-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौ पर बिजली चोरी का केस दर्ज, 25 के कनेक्शन कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौ पर बिजली चोरी का केस दर्ज, 25 के कनेक्शन कटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बिजली निगम की तरफ से तीसरे दिन बुधवार को भी डुमरियागंज विद्युत डिवीजन के खानतारा बिजली उपकेंद्र अन्तर्गत ग्राम बयारा में हाट स्पाट विद्युत कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया गया। जंहा पर नौ लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया। इस दौरान 25 बडे़ बकायेदार के घरों की बिजली काट दी गई।
एक लाख रुपए की बकाया बिजली बिल वसूल किया गया। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज बिजली डिवीजन के अधिशाषी अभियन्ता सन्तोष कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में खानतारा बिजली उपकेंद्र के ग्राम बयारा में 73 घरों के कनेक्शन मीटर की चेकिंग की गई।
इस दौरान जांच टीम ने बकाया बिल जमा न करने वाले 25 बडे़ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी तथा 25 उपभोक्ताओं से 1 लाख रुपए बकाया बिल वसूल किया।
इस दौरान एसडीओ बब्लू चौधरी, अवर अभियंता मोहम्मद आरिफ खान,विनीत कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।